Bareily News: युवक के बैंक खाते से 1.78 लाख उड़ाए
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: हाफिजगंज। शादी का कार्ड देखने के लिए भेजा गया लिंक खोलना युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से पांच बार में 1,78,682 रुपये निकाल लिए।हाफिजगंज के ग्राम अहमदाबाद निवासी देवदत्त पुत्र इंद्रजीत के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को उनके व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड का एक लिंक आया था। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोप है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके कैनरा बैंक के मुरादाबाद सिविल लाइंस स्थित खाते को निशाना बनाया और यूपीआई के माध्यम से पांच अलग-अलग लेनदेन में रकम निकाल ली। पीड़ित के अनुसार, खाते से क्रमशः 89 हजार, 49,500, 29,850, 10 हजार और 342 रुपये निकाले गए। खाते से रुपये कटने की जानकारी मिलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.