बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: सुभाषनगर में पुरानी रंजिश के चलते रक्षाबंधन की रात युवक के सीने में चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। वंशीनगला में रहने वाले 36 वर्षीय सचिन कश्यप प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे और भाजपा ओबीसी मोर्चा में मढ़ीनाथ मंडल के उपाध्यक्ष थे। मोहल्ले में ही रहने वाला बाबू उर्फ रोहित बच्चों से जेबकतरी जैसी आपराधिक घटनाएं कराता है।

हत्या का कारण इसको लेकर करीब दो महीने पहले सचिन से बाबू का विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस में शिकायत करने पर समझौता हो गया था। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात करीब नौ बजे बाबू उर्फ रोहित, उसके भाई अमित उर्फ भज्जी ने अपनी मां और आशीष मौर्य के साथ सचिन को बगिया में घेरकर मारपीट की और सीने में चाकू जैसे ...