Bareily News: युवक की नदी में कूदने की आशंका पर पहुंची पुलिस
बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। पुल पर बाइक खड़ी करके युवक के नदी में कूदने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुल से एक बाइक और मोबाइल बरामद किया है। फतेहगंज पूर्वी के पास बहगुल नदी का पुल है। चरवाहों ने बताया कि एक युवक कटरा की ओर से बाइक पर आया। बाइक और मोबाइल सड़क किनारे पुल पर छोड़कर भरी हुई बहगुल नदी में छलांग लगा दी। 5:00 बजे के समय थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी को सूचना प्राप्त हुई। तत्काल थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी राजकुमार सिंह पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक अंधेरा हो गया था। इस कारण युवक को ढूंढने में कठिनाई हो रही थी। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल और बाइक को कब्जे में ले लिया है। कटरा की पुलिस मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करके वापस च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.