बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: त्यौहार पर भी ट्रेनों की रफ्तार में ब्लॉक बाधा बने। जिसके चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार-चार घंटा तक विलंब से पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। स्पेशल के साथ-साथ नियमित ट्रेनों ने खूब इंतजार कराया। हालांकि सभी को घर जाना था, इसलिए टिकट कैंसिल नहीं हुए। बहुत कम ही लोगों ने टिकट कैंसिल कराये। 20503 राजधानी एक्सप्रेस 1.00 घंटा, 05579 आनंदविहार स्पेशल 2.00 घंटा,04335 देहरादून स्पेशल 2.00 घंटा, 04311 योगनगरी स्पेशल 1.10 घंटा, 05102 गोरखपुर स्पेशल 2.00 घंटा, 04224 अयोध्या स्पेशल 4.40 घंटा, 54075 दिल्ली पैसेंजर 3.00 घंटा विलंब से बरेली जंक्शन पहुंची। अवध आसाम एक्सप्रेस भी करीब पौन घंटा विलंब से आई। रेल अधिकारियों का कहना है, हर सेक्शन में ब्लॉक लेकर ट्रैक मेंटिनेंस के कार्य किये जा रहे हैं।...