बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। मौसी के यहां आया 10 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला मुगलान पूर्वी निवासी राजीव गुप्ता उर्फ राजू ने बताया कि शाहजहांपुर के कलान के रहने वाले उनके साडू का बेटा हर्षित गुप्ता उम्र 10 वर्ष पिछले 8 दिन पूर्व मेहमानी में आया था। सोमवार सुबह हर्षित गुप्ता बगैर बताए घर से कहीं चला गया। काफी खोजबीन करने के उपरांत उसका पता नहीं लगा। बच्चे के मौसा राजू गुप्ता ने बताया कि बच्चे की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी। वहीं नगर के सोशल मीडिया ग्रुपो में बच्चों की फोटो डालकर लोगों से बच्चे को पहचान कर सकुशल घर पहुंचने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: एक माह से लापता किशोर का सुराग नहीं रिश्तेदार और घर वाल...