बरेली, नवम्बर 1 -- बदलते मौसम में बढ़े मरीज Bareily News: मौसम बदलते ही बढ़े बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते बुखार, सर्दी-जुकाम और गले में खराश के मरीज बढ़ रहे हैं। सांस संबंधी परेशानियां भी लोगों को घेर रही हैं। बच्चों की सेहत पर भी मौसम का असर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में घरवाले बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी से जूझ रहे बच्चों को लेकर उपचार कराने पहुंच रहे हैं। रविवार को जिले के 81 केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में करीब 2600 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें बुखार के 290 और सांस संबंधी परेशानी के 40 मरीज पहुंचे। पेट दर्द के 120 मरीजों ने भी उपचार कराया। सबसे अधिक 540 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के म...