बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। शहर के मोहम्मद फैजान का उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायरिंग पैनल में चयन हुआ है। उन्होंने कौशल प्रशिक्षण और कानपुर में आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की। चयन प्रक्रिया में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी और मनोज पुंडीर सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कर्नल सीताराम सक्सेना ने इसे शहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि फैजान आगामी बोर्ड ट्रॉफी के मैचों में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। वरिष्ठ संयुक्त सचिव ओपी कोहली के मार्गदर्शन में मिली इस सफलता पर राजन मनोहर, राहुल कपूर, शहजाद अली, मोहम्मद कमर, चंचल उपाध्याय, सोनयेंद्र श्रोत्रिय, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद चमन, नितेश भारद्वाज, अनुज शर्मा और नाजिम अली ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य क...