Bareily News: मोबाइल हैक कर खाते से 88 हजार रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: फरीदपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम वाहनपुर निवासी महिला ने मोबाइल नंबर हैक कर उसके बैंक खाते से 88 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार वाहनपुर निवासी सवीना पत्नी कौसर अली का बैंक ऑफ बड़ौदा की भिंडौलिया शाखा में खाता है। आरोप है कि 12 जून 2026 को उनका मोबाइल नंबर हैक कर खाते से 88 हजार रुपये विकास विष्णु चाटे के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। जानकारी होने पर महिला ने संबंधित खाते को होल्ड करा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.