Bareily News: मोटर के करंट से ग्रामीण की मौत, पत्नी झुलसीं
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। गुलड़िया में बुधवार की दोपहर में बिजली का करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी झुलस गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शीशगढ़ के गांव गुलड़िया में बुधवार को गेंदनलाल (55) दोपहर के समय जंगल से काम करके घर लौटे। गेंदन लाल नल में लगी मोटर चलाकर हाथ पैर धुल रहे थे। अचानक मोटर से पानी में उतरे करंट लगने से वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। पत्नी ने पति को गिरता देखकर घर में शोर मचाया। पत्नी उनको बचाने को दौड़ीं। पति को पकड़ने पर उन्हें भी करंट लगा। करंट से पत्नी झुलस गईं। परिजनों ने मोटर बंद कर उनको हटाया। तब तक गेंदन लाल की मौत हो गई। गेंदनलाल के चार बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। वे खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.