बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: नवाबगंज। वन विभाग की ओर से गुरुवार को बरेली-पीलीभीत मार्ग पर ईध जागीर गांव के पास मोगली वाटिका की स्थापना की गई। इस दौरान आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक डॉ. एमपी आर्य, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसडीएम सचिन यादव और तहसीलदार सत्येंद्र कटियार ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अधिकारियों ने बरगद, पीपल, अमलतास, नीम समेत कई प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान विधायक और एडीएम ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इसमें वन क्षेत्राधिकारी ऋषि ठाकुर, डिप्टी रेंजर आनंद सिंह, वन रक्षक वेदप्रकाश, वन दरोगा राजू मौर्य, लवकुश गुप्ता समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। फोटो- पौधारोपण करते विधायक, एडीएम प्रशासन और ए...