बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: बरेली। दस लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल गये विशप इंटर कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल एवं नार्थ इण्डिया रीजनल कांफ्रेंस मैथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया प्रापर्टी कमेटी के चेयरमैन जगमोहन सिंह की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। शीशमहल मिशन कम्पाउंड निवासी डार्विन ए डेविड ने कोतवाली बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होंने अपने मित्र अवनीश पांडेय को मिशन कम्पाउंड में एक मकान बिक्री कराया था। मकान की रकम विक्रेता के बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिखापढ़त की गयी थी। इसके बाद जगमोहन सिंह, संजीव कुमार, राजीव मैसी आदि मेरे मित्र का धर्मपरिवर्तन कराने का दबाब बनाने लगे। यह भी पढ़ें- विवाहिता से दुष्कर्म में जमानत अर्जी खारिज की कोतवाली पुलिस ने जगमोहन को बीती 20 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

हिंदी ह...