बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के मैत्रयी गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार को दीपोत्सव पर्व मनाया गया। वार्डन प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, सहायक वार्डन डॉ. आभा त्रिवेदी आदि समस्त कर्मचारीगण एवं छात्राओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश एवं माता लक्ष्मी का पूजन किया। दीप प्रज्ज्वलित कर सुख, समृद्धि एवं मंगलकामना की। कुलपति प्रो.अनिल कुमार राय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए होने वाले कार्यक्रम की सराहना की छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव की छटा बिखेरी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दीपोत्सव में छात्राओं ने किया प्रतिभा प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...