Bareily News: मैजिक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आठ छात्र घायल
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: रामनगर। छात्रों को लेकर स्कूल जा रहे ई-रिक्शा में मैजिक ने टक्कर मार दी, घटना में आठ छात्र घायल हो गए। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार हो गया। गांव लक्ष्मपुर के छात्र दिलीप, माया, पवन, काजल, रजत, काजल, मधु, गुंजन सभी छात्र ई-रिक्शा से हर रोज स्कूल आते हैं। शुक्रवार को सुबह सभी ई-रिक्शा से स्कूल आ रहे थे, तभी रामनगर गोशाला के पास एक मैजिक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें आठ बच्चे घायल हो गए। सूचना पर स्कूल के टीचर और पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस ने मैजिक कब्जे में ले लिया। टीचरों ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.