बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: बरसेर। ब्लॉक रामनगर के गांव बरसेर सिकंदरपुर में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में संध्या, मीनाक्षी तथा किरन विजेता रहीं। सोमवार को कंपोजिट विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता सहायक अध्यापक डॉ. देवेंद्र कुमार के निर्देशन में हुई। इसमें करीब 70 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें संध्या प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय तथा किरन स्थान पर रहीं। विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान प्रधानाध्यापक गौरव सिंह, सहायक अध्यापक शाहरुख रहमान, जय सिंह, रेखा रानी शर्मा, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बच्चों को स्वच्छता के महत्व की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...