बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: बरसेर(बरेली)। सैफनी का भूड़ा मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे तीन दोस्तों को मंगलवार देर शाम बिलारी-शाहबाद मार्ग पर चकरपुर कदीम मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पिपरिया निवासी सोनू (25) पुत्र संतोष अपने गांव के ही साथी अजय और लालू के साथ बाइक पर सवार होकर सैफनी में आयोजित भूड़ा का मेला देखने आया था। मंगलवार देर शाम तीनों दोस्त मेला देखकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शाहबाद-बिलारी मार्ग पर चकरपुर कदीम मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक ...