Bareily News: मेडिको एफसी और अननोन एफसी का मुकाबला ड्रॉ
बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: जिला फुटबाल लीग का उद्घाटन मुकाबला रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेडिको एफसी और अननोन एफसी के बीच खेला गया। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब न्यू बरेली के अध्यक्ष अमित ग्रोवर्स ने गेंद को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। खेल के चौथे मिनट में आदित्य प्रताप और यश सिंह के शानदार तालमेल के बाद रवि ने सटीक शॉट लगाकर मेडिको को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में अननोन एफसी के अमन ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इस दौरान अमरजीत सिंह बक्शी, राहुल दिलावर, नरिंदर, अरविंदर सिंह अहूजा समेत अन्य मौजूद रहे। रेफरी आशू भारती रहे। सोमवार को स्टेडियम डेनिज और महानगर एफसी के बीच मुकाबला होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.