बरेली, नवम्बर 26 -- Bareily News: बरेली। मेडिकल स्टोर संचालकों को अब दवाओं की कीमत, उपलब्ध स्टॉक और खरीद-बिक्री मूल्य की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। इस बाबत शासन के आदेश के बाद बुधवार को औषधि विभाग ने अभियान चलाया। विभाग की टीम ने कई अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को शासन के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया। औषधि विभाग की टीम ने निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कई अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर पर पहुंची। संचालकों को बताया गया कि प्रत्येक मेडिकल स्टोर को अपनी सार्वजनिक वेबसाइट बनानी होगी। इस पर लाइसेंस संबंधी विवरण, फार्मेसी का नाम, लाइसेंस संख्या, लाइसेंस धारक का नाम और लाइसेंसी परिसर का पता प्रदर्शित करना होगा। इसके साथ ही नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, पंजीकरण संख्या और फोटो...