बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: शीशगढ़ । क्षेत्र के गांव में मेड काटने को लेकर मामूली सा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव नियामतपुर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है सोमवार को दोपहर लगभग 3 बजे गांव के ही कुछ लोग उनके खेत की मेड़ काट रहे थे । सूचना मिलने पर उन्होंने खेत पर पहुंच कर विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने फावड़ा मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देकर आरोपी गालियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...