बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। महिला मित्र ने युवक से बातचीत करनी बंद की तो हताश होकर सोशल मीडिया पर उसने खुदकुशी करने संबंधी फोटो अपलोड कर दिया। मेटा अलर्ट के जरिये पुलिस को सूचना मिली तो कैंट पुलिस ने 15 मिनट में ही घर पहुंचकर युवक की काउंसलिंग कर उसकी जान बचाई। ठिरिया निजावत खां निवासी आकाश कश्यप ने बी फार्मा की पढ़ाई की है और अब नकटिया स्थित एक अस्पताल में कम्पाउंडर का कार्य करता है। सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती राजस्थान में बूंदी की रहने वाली युवती से दोस्ती हो गई, जो दो बच्चों की मां है। उस युवती ने दो-तीन दिन से आकाश की कॉल उठानी बंद कर दी। इससे वह डिप्रेशन में आ गया और गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके खुदकुशी करने की बात कही। सोशल मीडिया पर सुसाइड संबंधी कंटेंट अपलोड होने पर मेटा द्वारा तत्काल प...