बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: क्योलड़िया। गांव के गोल्डन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में मंतशा, आदिती, शिखा ने प्रथम स्थान पाया। आलमीन, तूबा और कुसुम दूसरे स्थान पर रहीं। शिवानी, शगुन और भावना तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, सीनियर वर्ग में पायल, तृप्ति और पूनम ने प्रथम स्थान पाया। अनम अंसारी और पूनम दूसरे स्थान पर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य नजमुल हसन अंसारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुकेश कुमार, मोहम्मद फुरकान, महेशचंद्र, तिलकराम, सत्यभामा, रजनी, रोशनी, मैनाज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: तीज पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा यह भी पढ़ें- Ghazipur News: मेहंदी प्रतियोग...