बरेली, अगस्त 15 -- Bareily News: मीरगंज। केआर महाराज इंटरनेशनल स्कूल गुलड़िया में शुक्रवार को मेंहदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम स्थान, श्रद्धा ने द्वितीय एवं आरोही यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक गोपाल पाठक ने कहा प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और छिपी प्रतिभाओं को निखारती हैं। प्रधानाचार्य यूसुफ खान, रूबी, कुलसुम, रिदा आदि मौजूद रहीं। दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में राजवती प्रथम, सुमन द्वितीय और अरीजा तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार ने पुरस्कार बांटे।मंगलसेवा ट्रस्ट ने शुक्रवार को मंगलम अस्पताल धनेटा में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की।प्रतियोगिता ...