Bareily News: मूसलाधार बारिश से सुभाषनगर में जलभराव, आवागमन बंद
बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: बरेली। रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी के पास नाला उफनकर सड़क पर आ गया। इसी दौरान पानी में नाले और सड़क का फर्क नहीं कर पाने के कारण सवारियों से भरा ई-रिक्शा नाले में पलट गया। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई हैं। शहर में तड़के करीब तीन बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते निचले इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया और कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। घटना के समय नाला और सड़क एक समान नजर आ रहे थे। ई-रिक्शा जैसे ही पानी में आगे बढ़ा, नाले में चला गया और पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पानी में उतरकर चालक और सभी सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.