Bareily News: मूसलाधार बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही देर की तेज बारिश के बाद पुराने शहर से लेकर पॉश कॉलोनियों तक कई इलाकों में जलभराव हो गया। गलियां और सड़कें पानी से भर गईं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। नालों की सफाई के नगर निगम के दावे भी बारिश के बाद सवालों के घेरे में आ गए। मलूकपुर, बिहारीपुर ढाल, नीम की चढ़ाई, संजय नगर, सुभाषनगर, हजियापुर और दुर्गानगर में कई जगह बारिश का पानी गलियों में जमा हो गया। निचले इलाकों में स्थिति और खराब रही। लोगों का कहना था कि नालों की समय से सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल सका। जलभराव का असर केवल पुराने और निचले इलाकों तक सीमित नहीं रहा। राजेंद्र नगर, शील चौक, मॉडल टाउन और सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.