Bareily News: मुस्लिमों ने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
बरेली, अगस्त 21 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। नगर से कांवड़ियों का जत्था बुधवार की रात्रि में हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या लोग हाईवे पर पहुंचे। नगर में सभासद फराज बेग के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के इमरान रजा उस्मानी आदि लोगों ने कांवड़िया लव गुप्ता, सुदेश सिंह, पंकज गंगवार, दिनेश पुरी आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर रवि कुमार, चौकी इंचार्ज पंकज कुमार, सतीश चन्द्र एडवोकेट मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांवड़ बेड़ों के आने-जाने शिवमय हुई कांठ और दिल्ली रोड यह भी पढ़ें- Hardoi News: मंत्री ने नगर में की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.