Bareily News: मुतलकपुर स्वास्थ्य केंद्र पर अब प्रसव की सुविधा शुरू
बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: रामनगर। मुतलकपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। गुरुवार को रामनगर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुशील कुमार और ग्राम प्रधान ने उद्घाटन किया। डिलीवरी प्वाइंट खुलने से लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने बताया कि पहले प्रसव के लिए महिलाओं को रामनगर या आंवला ले जाना पड़ता था। उद्घाटन के समय 15 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस दौरान अहसान अंसारी, मोहित बीपीएम, वसीम अख्तर, आशा संगिनी, और आशाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.