बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: फरीदपुर। फरीदपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान पुलिस पार्टी ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दूसरे बदमाश को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट, चोरी एवं गोकशी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गोली लगने से घायल हुआ बदमाश फरीदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने बदमाशों के पास से कई नाजायज असलहे बरामद किए हैं।   मंगलवार की देर रात फरीदपुर इंस्पेक्टर अमित पांडे टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बीसलपुर रोड की साठा पुलिया पर बाइक सवार बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे ...