बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: मुख्य सचिव और डीजीपी सर्किट हाउस पहुंचे, कांवड़ यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा बरेली, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक गुरुवार को बरेली के सर्किट हाउस पहुंच गए। यहां वे बरेली और मुरादाबाद मंडल के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: सर्किट हाउस में मुख्य सचिव-डीजीपी की समीक्षा बैठक आजबैठक में चर्चाएँ बैठक में दोनों मंडलों के नौ जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली जोन की दोनों रेंज के डीआईजी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। संवेदनशील मार...