Bareily News: मुख्य विकास अधिकारी ने गोशालाओं का किया निरीक्षण
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: क्योलड़िया। मुख्य विकास अधिकारी एम देवयानी ने सोमवार को भदपुरा ब्लॉक की वृहद्ध गोशाला मधुनगला का निरीक्षण किया। मधुनगला की गोशाला में पानी भरा होने पर पानी के निकास के आदेश दिए और गोशाला में पांच कैमरे तत्काल लगाने का निर्देश दिए। इलाज के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी के मात्र एक दिन गोशाला में आने की सूचना पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी से रोज गोशाला में पशुओं का इलाज करने का निर्देश दिया। मधुनगला गौशाला तक खड़ंजा बनवाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया। उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी नरहरपुर गौरी खेड़ा गौशाला में पहुंची। वहां भी पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार के गोशाला में रोज न आने की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उनको भी रोज गोशालाओं का निरीक्षण कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.