Bareily News: मुख्य परीक्षा के आवेदन की तिथि 31 तक बढ़ी
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2027 और बैक परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। समर्थ पोर्टल से आवेदन करने वाले स्नातक के एनईपी 2020, स्नातकोत्तर और अन्य निर्धारित सेमेस्टर के विद्यार्थियों को राहत दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है। विद्यार्थियों को भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने के लिए एक नवंबर तक का समय मिलेगा। महाविद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन पत्र सत्यापित करने की अंतिम तिथि दो नवंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट mjpru.samarth.edu.in, www.mjpru.ac.in और exam.mjpruonline.in पर उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.