बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: आंवला। नगर स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले और आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर में 44 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। ​शिविर में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांचों के साथ-साथ डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ लोगों को दिया गया। आठ गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई और एक शिशु का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त, मौसम को ध्यान में रखते हुए बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मलेरिया जांच की गई। उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। गैर-संचारी रोगों के तहत एक मधुमेह (शुगर) और एक उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) के मरीज का भी उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: 45 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला ​17 आभा आईडी बनाई गईं...