बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: आंवला। नगर के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले एवं आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। उपचार कराने वालों में 20 पुरुष, 14 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल रहे। ​ शिविर में बुखार से पीड़ित 12 मरीजों की मलेरिया सहित अन्य आवश्यक जांच कर दवाएं दी गईं। इसके अलावा एक मधुमेह डायबिटीज के मरीजों की जांचकर दवाएं दीं गईं। इस दौरान विभिन्न रोगों से बचाव के तरीके बताए गए। शिविर में डॉ. निवेदिता सिंह, फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्जुन कश्यप, स्टाफ नर्स रोशनी और सबिता चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...