Bareily News: मुकदमा खत्म करने के नाम पर रिश्वत लेने का आडियो वायरल
बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: बरसेर। थाना सिरौली की चौकी नवाबपुरा में एक आडियो वायरल हो गया है, जिसमें मुकदमा खत्म करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। वायरल ऑडियो में दरोगा व्यक्ति से पूछते हैं कि उसने कितने रुपये दिए तभी जबाब मिलता है कि उसने 20 हजार रुपये दिए थे, जबकि दरोगा केवल 12 हजार रुपये मिलने की बात कह रहे हैं। दरोगा कह रहे हैं कि वह मुकदमे से मेन धारा हटा देंगे तभी मामला एक ही तारीख में खत्म हो जाएगा। हिन्दुस्तान इस आडियो की पुष्टि नही करता है।मामला संज्ञान में है। इसकी प्राथमिक जांच चल रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे रिपोर्ट भेजी जाएगी। रोहित सिंह, थानाध्यक्ष सिरौली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.