Bareily News: मुआवजे में गड़बड़ी का आरोप लगा भाकियू ने किया प्रदर्शन
बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: नवाबगंज। बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिलने और मुआवजा वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने लेखपालों पर सर्वे में गड़बड़ी कर अपात्र किसानों को मुआवजे का लाभ दिलाने का आरोप लगाया। बाद में तहसीलदार को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बारिश से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। वहीं, जिन किसानों की फसलों को नुकसान नहीं हुआ, उन्हें मुआवजे का लाभ दे दिया गया है। उनका कहना है कि फसलों के नुकसान का सर्वे करने वाले लेखपालों ने मनमानी करते हुए गलत रिपोर्ट तैयार की है। इससे वास्तविक पीड़ित किसान मुआवजे से वंचित रह गए हैं। धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.