Bareily News: मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू पांच को करेगी धरना-प्रदर्शन
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: नवाबगंज। बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता पांच नवंबर को गन्ना समिति परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन की सूचना दी है। मंगलवार को भाकियू के मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद के नेतृत्व में तहसील पहुंचे किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन अब तक वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। आरोप है कि जिन किसानों की फसल को नुकसान नहीं पहुंचा, उन्हें मुआवजा दे दिया गया, जबकि नुकसान झेलने वाले किसान सहायता के लिए भटक रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: फर्जी क्रय केंद्रों को बंद कराने और डीएपी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.