Bareily News: मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने छात्र-छात्राओं को दी कानून की जानकारी
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: नवाबगंज। कस्बे के एसएसटी इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुंसिफ मजिस्ट्रेट अरुण गौतम ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कानून के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों को पहचानने पर जोर दिया। एडवोकेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने विद्यार्थियों को कानून में हुए नए बदलावों और नई धाराओं के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम से पहले कालेज के प्रबंधक टीआर गंगवार ने मुंसिफ मजिस्ट्रेट अरुण गौतम को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। यह भी पढ़ें- छात्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.