Bareily News: मीरानपुर कटरा में मालगाड़ी का इंजन फेल, वंदेभारत, डबल डेकर समेत आधा दर्जन ट्रेनें रुकी
बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। रोजा से बरेली की ओर आ रही मालगाड़ी का इंजन मीरानपुर कटरा स्टेशन के पास फेल हो गया। लोको पायलट ने इंजन ठीक करने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद डबल डेकर का इंजन लगाकर मालगाड़ी को मेनलाइन से पुश करके लूप लाइन पर किया गया। तब कहीं तीन घंटे के बाद लखनऊ-दिल्ली रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस दौरान मीरानपुर कटरा से रोजा तक वंदेभारत, अमृत भारत, डबल डेकर, गरीबनवाज समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई मालगाड़ियां भी रोकी गईं। रेलवे अधिकारियों ने बताया सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक मालगाड़ी रोजा से बरेली की ओर रवाना हुई। 6:30 बजे मीरानपुर कटरा स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया। लोको पायलट, सहायक लोको पायलट ने इंजन को ठीक करने को काफी प्रयास किया। कोई सफलता नहीं मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.