Bareily News: मीरगंज के बार भवन में बनेगा बरामदा
बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: बार एसोसिएशन मीरगंज बार भवन में बरामदे का निर्माण करायेगा। शनिवार को बार पदाधिकारियों ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शनिवार को बार अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रथम आदि ने भूमि पूजन कर बरामदे के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है 2024 में अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता वाली कमेटी ने बार भवन में बरामदे के निर्माण का प्रस्ताव पास किया था लेकिन निर्माण नहीं हो सका। अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन ने गत 30 जून को बरामदे का निर्माण कराने का निर्णय किया था। शनिवार को काम शुरू करा दिया। अध्यक्ष ने कहाकि नए बरामदे के बनने से अधिवक्ताओं को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- Motihari News: चाणक्य विद्यापति अधिवक्ता प्रकोष्ठ की हुई बैठक कार्यक्रम में राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.