Bareily News: मीटर बाईपास कर चोरी की बिजली से चला रहे थे आरओ वाटर प्लांट
बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: विद्युत निगम की टीम बिजली चोरी रोकने के लिए अधिक बकाए व अधिक लाइन लॉस वाले एरिया में मॉर्निंग रेड डालने के साथ छापेमारी कर रही है। विद्युत निगम प्रवर्तन दल प्रथम की टीम ने बारादरी थाना क्षेत्र के रोहली टोला में मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर चलाए जा रहे आरओ वाटर प्लांट को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी पर समन शुल्क लगाने के साथ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रवर्तन दल प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के रोहली टोला धोबी वाली गली निवासी शानू अपने घर में मीटर बाईपास करके चोरी की बिजली से आरओ वाटर प्लांट चला रहा था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: करछना में छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी, एफआईआर बिजली चोरी की वीडियोग्राफी करने के साथ ही मौके पर जुर्माना शमन शुल्क लगाकर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.