Bareily News: मिस्टर यूपी एवं मिस्टर बरेली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 20 दिसंबर को
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: बरेली। उत्तर प्रदेश फिटनेस संघ की ओर से 20 दिसंबर ओपन मिस्टर यूपी एवं मिस्टर बरेली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे मेत्री भवन, इज्जत नगर में किया जाएगा। रविवार को बैठक में यूपीएफएफ प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग तीन सौ से अधिक प्रतिभाग करेंगे, जिसमें बॉडी बिल्डिंग, मेन फिविक्स, नेचुरल, डेनिम जिन्स मॉडल और मास्टर कैटरगरी की स्पधाएं होंगी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पाटिल रहेंगे। इस दौरान मनमोहन सिंह तनेजा, अरमान खान, रोहित तिवारी, अमित चौहान, फौजी चरन सिंह यादव, सुमित बालाजी, आलम सिद्दीकी, मोईन उद्दीन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.