Bareily News: मिशन शक्ति में महिलाओं, छात्राओं को किया जागरूक
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: आंवला। पुलिस महिला उप निरीक्षक अंजू रानी और उनकी टीम ने गांव मोतीपुरा में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। टीम ने महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण किया। उन्हें शासन की ओर से जारी महिला हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के बारे में बताया। महिला हेड कांस्टेबल किरन मणि, रेनू, छायारानी, सोनू, प्रिंस, प्रिया, प्रीति मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.