बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: भमोरा। प्रेम प्रसंग में निकाह कर एक युवती ने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते तहरीर दी। एनटी रोमियो टीम ने दोनों पक्षों को समझा कर विवाद सुलझा दिया। उप निरीक्षक रीतू वेदवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के मजनूपुर की एक युवती सनोवर का उसके गांव के अनस से प्रेम प्रसंग के चलते डेढ़ साल पहले घर वालों की बगैर मर्जी के निकाह कर लिया, कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। आरोप है कि उसके बाद पति अनस मां के बहकावे में आकर उसे परेशान कर मारपीट करते हुए दहेज में बाइक लाने की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- महिला ने की शिकायत तो पुलिस ने करवाया समझौता युवती ने अपने पिता को गरीब होने की बात कही, जिस पर एकराय होकर ससुराल वालों ने उसे 29 अगस्त की सुबह मारपीट कर घर से निकाल दिया।उप निरीक्षक अपनी टीम...