Bareily News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, भदपुरा में किशोरी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीईओ के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में शिक्षिका राखी गंगवार ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जानकारी दी। उन्होंने पौष्टिक आहार लेने, व्यक्तिगत साफ-सफाई बनाए रखने और माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए इससे जुड़ी किसी भी तरह की शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए। सही जानकारी से किशोरियां अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बन सकती हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: छात्राओं को बताए एनीमिया से बचाव और संतुलित आहार के तरीके कार्यक्रम में डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. मधुरेश दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.