Bareily News: मिशन शक्ति के तहत चांदनी बनीं एक दिन की बीएसए
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र की कक्षा आठ की छात्रा चांदनी ने मंगलवार को एक दिन के लिए बीएसए का पदभार संभाला। किसान की बेटी चांदनी सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई में होनहार हैं। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना है। बीएसए की कुर्सी संभालने के बाद चांदनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से विद्यालयों की व्यवस्थाओं, बालिकाओं की शिक्षा बेहतर बनाने के प्रयासों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी छात्रा विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.