बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: शाही,संवाददाता। थाना मिलक क्षेत्र की एक युवती के धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी के साथ रहने का मामला सामने आया है। युवती ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अब अपना नाम नेहा बता रही है। जानकारी के अनुसार थाना मिलक निवासी शब्बीर ने अपनी पुत्री नाजिया का निकाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मर्जी के खिलाफ थाना शाही के राजनगर निवासी राजा बाबू के साथ किया था। निकाह के बाद नाजिया की एक तीन माह की बच्ची भी है। नेहा ने बताया वह अपने प्रेमी से चार साल से प्रेम करती है और जो बच्ची है वह उसके प्रेमी की ही है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: धर्म परिवर्तन करा किशोरी का कराया निकाह, युवक हिरासत में बताया जा रहा है कि निकाह के कुछ समय बाद ही नाजिया ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया। वह अपनी त...