Bareily News: मिट्टी डालकर ठीक किया जाएगा वैकल्पिक मार्ग
बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी, संवाददाता। नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय पाठक ने बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के बंद किए जाने के बाद गड्ढों में तब्दील हुए वैकल्पिक मार्ग को ठीक किए जाने का निर्देश दिया। रेल विभाग ने मरम्मत कार्य करने के लिए 30 अक्तूबर तक के लिए बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया। वैकल्पिक मार्ग गड्ढों में तब्दील था। इस वजह से लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा था। व्यापारियों ने नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय पाठक से शिकायत की। उन्होंने मौके का निरीक्षण करके मिट्टी डालकर वैकल्पिक मार्ग ठीक कराए जाने का निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bareily News: 30 अक्तूबर तक बंद रहेगा बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.