Bareily News: मारपीट कर महिला के फाड़े कपड़े, अश्लील हरकतें कीं
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। परिवार में कहासुनी होने पर महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने महिला से अश्लील हरकतें कीं। ग्रामीणों ने महिला को बचाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक गांव निवासी महिला का आरोप है गत 26 अगस्त की शाम छह बजे कहासुनी होने पर कुछ लोगों ने उनके सा साथ गौली गलौज की विरोध करने पर पीटा, कपड़े फाड़ दिए, अश्लील हरकतें कीं और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनको आए दिन प्रताड़ित करते हैं। उनका जीना हराम कर रखा है। पुलिस ने शनिवार को अनीता की तहरीर पर अरोपी सुमित कुमार, अमित, रवि एवं ओमकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.