Bareily News: मायके आयी युवती प्रेमी के साथ फरार
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। मायके आई युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के पिता ने तहरीर दी है। फतेहगंज पूर्वी की एक युवती की शादी 3 महीने पहले तिलहर निवासी युवक से हुई थी। युवती अपनी भाभी की डिलीवरी के लिए घर के काम में हाथ बंटाने के लिए मायके आई थी। इसी दौरान मोहल्ला उत्तमगंज निवासी सुनील राठौर उसे बहला फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि युवती घर में रखें हजारों रुपये के चांदी व सोने की जेवर और भाई की पत्नी की डिलीवरी के लिए रखे गए 25000 नगद लेकर युवक के साथ फरार हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: रिश्तेदारी गई युवती एक युवक के साथ लापता जल्द ही मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.