Bareily News: मामूली बात पर हुई जमकर मारपीट
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: शाही। थाना क्षेत्र के मोहल्ला वली नगर में छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि युवक के साथ गाली-गलौज करने के बाद दो लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शाही कस्बा के मोहल्ला वलीनगर निवासी शहजाद ने बताया कि गत 27 अगस्त की शाम मोहल्ला नेहरूनगर निवासी गुलफाम ने छोटी सी बात को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शहजाद ने बताया इस दौरान गुलफाम के मामा पप्पू निवासी मोहल्ला रजानगर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी मारपीट की। लोगों ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.