Bareily News: मामा ने भांजी को डंडों से पीटा
बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। मामा ने भांजी को डंडों से जमकर पीटा। भांजी ने आरोपी मामा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदपुर के शांति नगर कॉलोनी की कृष्णा कुमारी का आरोप है कि उनके मामा सत्यदेव शास्त्री कई महीनों से रंजिश मान रहा था। दो सितंबर को वह घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान सत्यदेव शास्त्री घर में डंडा लेकर घुस आए। उन्होंने कृष्णा कुमारी को बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर कृष्णा कुमारी का मोबाइल दीवार में मारकर तोड़ डाला। कृष्णा कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मामा सत्यदेव शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.