बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: ‎बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह ने लखनऊ के शिया पीजी कॉलेज में आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय पर व्याख्यान दिया। उन्हें सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। ‎उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में पंजीकृत आईपीवाईएफ ट्रस्ट की इकाई भारतीय मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र ने शिया पीजी कॉलेज के सहयोग से सम्मेलन आयोजित किया। प्रो. अमित सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम-2017 के तहत मानसिक रोगियों के अधिकारों, मुफ्त उपचार, गोपनीयता और सुरक्षित देखभाल की जानकारी दी। उन्होंने बेघर रोगियों के लिए आश्रय, पुलिस और परिवार की भूमिका तथा मानसिक स्वास्थ्य समीक्षा बोर्ड से जुड़े कानूनी प्रावधान भी ...